CG BREAKING : 1 लाख पेड़ों के कब्जे पर कार्रवाई, DFO पर भीड़ का हमला

CG BREAKING : 1 लाख पेड़ों के कब्जे पर कार्रवाई, DFO पर भीड़ का हमला

CG BREAKING : Action taken against encroachment of 1 lakh trees, mob attacks DFO

धमतरी। धमतरी के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जैतपुरी गांव में बड़ा बवाल हो गया। वन विभाग की टीम डीएफओ वरुण जैन के साथ अतिक्रमण हटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी।

इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने डीएफओ और उनकी टीम को घेर लिया और हालात तनावपूर्ण हो गए।

बताया जा रहा है कि यहां ड्रोन और सैटेलाइट इमेजरी से करीब 1 लाख पेड़ों की कटाई और 106 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ था। इसी मामले में 166 लोगों पर कार्रवाई चल रही थी।

स्थिति बिगड़ने पर सिहावा पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा और इलाके में हड़कंप मच गया।