विजय को मिला 120 विधायकों का समर्थन, कल होगी ताजपोशी
रायपुर डेस्क। C. Joseph Vijay उर्फ विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। TVK को शनिवार को VCK और IUML ने बिना शर्त समर्थन दे दिया। दोनों दलों के 2-2 विधायक मिलने के बाद विजय के पास अब कुल 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया है। चार दिनों से चल रहा सियासी सस्पेंस अब खत्म हो चुका है।
विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और हरी झंडी भी मिल चुकी है। अब रविवार को विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के लिए Jawaharlal Nehru Stadium को तैयार किया जा रहा है, जहां समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ सकती है। तमिलनाडु की राजनीति में यह सबसे बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।

Reporter 

