जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान और जनसहयोग से नाला में बोरी बंधान का कार्य किया

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान और जनसहयोग से नाला में बोरी बंधान का कार्य किया

जशपुरनगर। जल संरक्षण और संवर्धन बढ़ावा देने के लिए जल संचय जन भागीदारी के तहत जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत घाट मुंडा में सरपंच निशा  केरकेट्टा के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने जल संचय का शपथ लेते हुए श्रमदान से नाला में बोरी बंधान कार्य किया गया साथ ही रेन हार्वेस्टिंग का भी निर्माण किया जा रहा है।

निशा ने बताया कि ग्राम पंचायत में 50 5ः मॉडल के तहत निर्माण कराया जाएगा और हैंडपंप में जहां स्वच्छता गड्ढा पूर्व से बना है उसकी मरम्मत किया जाएगी नवीन सोख्ता गड्ढा भी बनाया जाएगा इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए सभी सार्थक प्रयास किए जाएंगे।