छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल…

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल…

 राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 16 से 19 मई 2026 निर्धारित की गई हैं।

पदों का विवरण

पोस्ट नाम कुल रिक्तियां
उप समाहर्ता 14
पुलिस उपाधीक्षक 28
राज्य कर सहायक आयुक्त 10
जिला आबकारी अधिकारी 2
श्रम अधिकारी 2
जिला रजिस्ट्रार 3
रोजगार अधिकारी 3
सहायक निदेशक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी 4
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ग्रेड ‘बी’ 18
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ग्रेड ‘सी’ 29
बाल विकास परियोजना अधिकारी 5
अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 15
नायब तहसीलदार 51
वाणिज्यिक कर निरीक्षक 16
आबकारी उप-निरीक्षक 11
उप-पंजीयक 12
सहायक जेलर 6
कुल 238

1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 दिसंबर रात 11:59 बजे तक चलेगी। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जबकि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क अदा करना होगा।

डिप्टी कलेक्टर के 14, डीएसपी के 28 तथा नायब तहसीलदार के 51 पद सहित कुल 17 विभागों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 2 दिसंबर रात 11:59 बजे तक बिना शुल्क के किया जा सकता है। इसके बाद 3 से 5 दिसंबर तक 500 रुपये शुल्क के साथ संशोधन की सुविधा उपलब्ध 

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी भी आवेदन के लिए पात्र रहेंगे। आयु सीमा सामान्यतः 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इस विज्ञापन में आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में प्रीलिम, मेंस और इंटरव्यू शामिल होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन अवश्य करने की सलाह दी गई है।