राम रहीम को माफी केस में अकाल तख्त की सजा:सुखबीर झूठे बर्तन साफ करेंगे, पूर्व CM बादल से फक्र ए कौम सम्मान वापस लिया

पंजाब में गोल्डन टेंपल में सोमवार को अकाल तख्त साहिब ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सजा सुनाई। जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को चोट के चलते श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) के घंटाघर के पास ड्यूटी करनी है। ये ड्यूटी वह व्हीलचेयर पर बैठ कर देंगे। इस दौरान उनके गले में तख्ती और हाथ में बरछा रहेगा। ये सजा उन्हें 2 दिन के लिए दी गई है। इसके बाद 2 दिन श्री केशगढ़ साहिब, 2 दिन श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, 2 दिन श्री मुक्तसर साहिब और 2 दिन श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवादारों वाला चोला पहनकर हाथ में बरछा लेकर ड्यूटी करेंगे। जत्थेदार ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल इन साहिबों में ड्यूटी के बाद एक-एक घंटा लंगर घर में जाकर संगत के बर्तन साफ करेंगे। साथ ही एक घंटा बैठकर कीर्तन सुनना होगा और श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा। रघबीर ने कहा कि पूर्व CM स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से फक्र ए कौम सम्मान वापस लिया जाएगा।