CHHATTISGARH : 75 लाख का बांड बना रोड़ा! डॉक्टर की रेलवे नौकरी अटकी

CHHATTISGARH : 75 लाख का बांड बना रोड़ा! डॉक्टर की रेलवे नौकरी अटकी

बिलासपुर. बिलासपुर की मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. अधिश्री वाजपेयी UPSC के जरिए रेलवे में ग्रुप-ए अधिकारी के पद पर चयनित हुईं, लेकिन अब उनकी जॉइनिंग 75 लाख रुपये के बांड की शर्त में अटक गई है।

राज्य सरकार ने रेलवे की नौकरी जॉइन करने के लिए उन्हें NOC देने से इनकार कर दिया। इसके खिलाफ डॉ. वाजपेयी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मामले की सुनवाई जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगी।

डॉ. वाजपेयी का कहना है कि उन्होंने UPSC के जरिए भारतीय रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर, ग्रुप-ए का पद हासिल किया है। उन्हें 30 जनवरी 2024 को नियुक्ति मिली थी, लेकिन उस समय वे पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थीं।

पीजी पूरी करने के बाद उन्होंने राज्य सरकार की सेवा जॉइन की। अब रेलवे में जाने के लिए NOC मांगी तो 16 अप्रैल 2026 को आवेदन खारिज कर दिया गया।

डॉ. वाजपेयी ने हाईकोर्ट से NOC पर दोबारा विचार करने और 75 लाख रुपये के बांड से छूट देने की मांग की है।