जेल में बंद सुकेश का जैकलीन के लिए ‘लव लेटर’! वैलेंटाइन पर तोहफे में दिया ‘JF’ नाम वाला प्राइवेट हेलीकॉप्टर

जेल में बंद सुकेश का जैकलीन के लिए ‘लव लेटर’! वैलेंटाइन पर तोहफे में दिया ‘JF’ नाम वाला प्राइवेट हेलीकॉप्टर

करोड़ों की ठगी के मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर अपनी ‘लव लाइफ’ को लेकर चर्चा में है। वैलेंटाइन डे के मौके पर सुकेश ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने न केवल अपने प्यार का इजहार किया है, बल्कि जैकलीन को एक लग्जरी एयरबस H-सीरीज (Airbus H-Series) हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा भी किया है।

200 करोड़ की रंगदारी के मामले में मुख्य आरोपी सुकेश अक्सर जेल से जैकलीन को पत्र लिखता रहता है। इस बार उसने हेलीकॉप्टर को अपनी ‘मेहनत की कमाई’ बताया है, जबकि ईडी (ED) उसकी सभी संपत्तियों की जांच कर रही है।

सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर

सुकेश ने अपने लेटर की शुरुआत “माई बेबी बोम्मा जैकलीन” कहकर की है। सुकेश ने अपनी और जैकलीन की प्रेम कहानी की तुलना रोमियो-जूलियट और लैला-मजनू जैसे ऐतिहासिक प्रेमियों से की है। कानूनी परेशानियों और शर्मिंदगी को लेकर सुकेश ने एक्ट्रेस जैकलीन से मांफी मांगते हुए लिखा कि, “मुझे उन परेशानियों के लिए बहुत दुख है, जिनका बोझ आपको सिर्फ इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि आप मुझसे प्यार करती हैं। उसने सुरक्षा का दावा करते हुए कसम खाई है कि ‘तूफान’ जल्द खत्म होगा और वह जैकलीन की शांति वापस लेकर आएगा। सुकेश ने लेटर में दावा किया है कि उसने जैकलीन के लिए एक खास हेलीकॉप्टर तैयार करवाया है। इस हेलीकॉप्टर के इंटीरियर और बॉडी पर जैकलीन के नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ छपे हैं। सुकेश ने लिखा कि, जैकलीन के लिए यह तोहफा इसलिए हैं कि, उन्हेंम शूटिंग पर जाते वक्त ट्रैफिक में न फंसना पड़े और दूरदराज के लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकें। साथ ही सुकेश ने दावा किया है कि, ये गिफ्ट उसके मेहनत की कमाई से खरीदा गया है। न कि किसी अपराध के पैसे से।

जैकलीन का रुख

जैकलीन फर्नांडिस ने फिलहाल इस लेटर या हेलीकॉप्टर वाले दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि जैकलीन इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं और पहले ही सुकेश के साथ किसी भी संबंध से इनकार कर चुकी हैं।

शुरुआती अक्षर ‘JF’ छपे हैं। सुकेश ने लिखा कि, जैकलीन के लिए यह तोहफा इसलिए हैं कि, उन्हेंम शूटिंग पर जाते वक्त ट्रैफिक में न फंसना पड़े और दूरदराज के लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकें। साथ ही सुकेश ने दावा किया है कि, ये गिफ्ट उसके मेहनत की कमाई से खरीदा गया है। न कि किसी अपराध के पैसे से।

जैकलीन का रुख

जैकलीन फर्नांडिस ने फिलहाल इस लेटर या हेलीकॉप्टर वाले दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि जैकलीन इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं और पहले ही सुकेश के साथ किसी भी संबंध से इनकार कर चुकी हैं।