कठिन संघर्षों के बाद मधु वर्मा को मिला पक्का आशियाना, जीवन में जगी नई उम्मीद
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना लक्ष्य पात्र शहरी और ग्रामीण गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना के दो मुख्य घटक हैं पीएमएवाई-शहरी जिनके तहत बुनियादी सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय) से लैस घर प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 ने जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई है। इसका जीवंत उदाहरण राजनांदगांव नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक-3 मोतीपुर में निवासरत श्रीमती मधु वर्मा हैं, जिनका वर्षों पुराना पक्का घर का सपना अब साकार हो गया है।
पति के निधन के बाद परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती मधु वर्मा के कंधों पर आ गई थी। दो बेटियों के पालन-पोषण हेतु वे एक निजी स्कूल में रसोईया के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। किराए के मकान में रहते हुए आर्थिक तंगी और असुरक्षा की भावना उनके जीवन का हिस्सा बन चुकी थी। स्कूल में छुट्टियों के दौरान आय कम होने से समय पर किराया चुकाने की चिंता हमेशा बनी रहती थी। श्रीमती मधु वर्मा बताती हैं कि उन्हें अक्सर यह भय सताता था कि कहीं किराया समय पर न दे पाने की स्थिति में मकान मालिक मकान खाली करने के लिए न कह दिया जाए। ऐसे हालात में अपने पक्के घर का सपना केवल कल्पना तक ही सीमित था।

Reporter 

