देर रात रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम साय ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल रात का 28 नवंबर 2025 को ही राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रियों ने उनका पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर आत्मीय स्वागत किय। अमित शाह का आगमन डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए हुआ था, जो नवा रायपुर में आयोजित किया गया है।
वहीं एयरपोर्ट से अमित शाह मंत्री निवास M01 के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान सुरक्षा व प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्था की गई थी। बता दें कि, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी, जिसमें देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
अमित शाह इस सम्मेलन में पहले दिन शाम तक रुके और फिर रात आठ बजे मंत्री निवास M01 में रात्रि विश्राम किया। अगले दिनों भी शाह विभिन्न सत्रों में हिस्सा लेंगे और सम्मेलन के समापन पर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Reporter 

