कैल्शियम सिरप में निकला मांस का टुकड़ा :48 शीशियां जब्त, जांच के लिए भेजी गई लैब , CMHO के निर्देश पर हुई थी खरीदी

कैल्शियम सिरप में निकला मांस का टुकड़ा :48 शीशियां जब्त, जांच के लिए भेजी गई लैब , CMHO  के निर्देश पर हुई थी खरीदी

राजधानी रायपुर में गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र से मिले कैल्शियम सिरप में मांस जैसी संदिग्ध वस्तु पाए जाने के बाद औषधि विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने उसी बैच की 48 सिरप शीशियों को जब्त कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया है। यह सिरप कैलसिड कंपनी का है, जिसकी खरीदी सीएमएचओ कार्यालय के निर्देश पर की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ कार्यालय ने इस सिरप की सप्लाई और उपयोग पर तत्काल रोक लगा दी है। यह सिरप रायपुर जिले के अधिकांश प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किया गया था।

मामला इस तरह सामने आया

देवपुरी निवासी गर्भवती महिला देविका साहू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कैल्शियम सिरप दिया गया था। महिला ने बताया कि सिरप पीते समय उसे स्वाद और गंध असामान्य लगी। शुरुआत में उसने इसे दवा का प्रभाव समझा, लेकिन अगले दिन भी वही समस्या होने पर उसने बोतल की जांच की।

सिरप में कुछ संदिग्ध दिखने पर महिला ने बोतल अपने पति को दी। पति ने रोशनी में शीशी देखने पर लाल-भूरे रंग का मांस जैसा एक टुकड़ा अंदर तैरता पाया। इसके बाद परिवार तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।

स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बोतल को तुरंत सील कर मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और जिला चिकित्सा अधिकारियों को दी।

औषधि विभाग की टीम ने 48 शीशियां जब्त कीं

रविवार को औषधि विभाग की टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और संबंधित बैच की 48 शीशियों को जब्त कर परीक्षण के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह सिरप जिलेभर में सप्लाई किया गया था, जिस पर अब रोक लगा दी गई है।

सीएमएचओ ने जांच में की पुष्टि

सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। लैब रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि बोतल में मिला टुकड़ा क्या है और यह कैसे पहुंचा। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कंपनी पर कार्रवाई