LIC एजेंट मां-बेटे ने किया बड़ा बीमा घोटाला, 45.53 लाख की ठगी उजागर

LIC एजेंट मां-बेटे ने किया बड़ा बीमा घोटाला, 45.53 लाख की ठगी उजागर

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीमा के नाम पर लंबे समय से चल रहे बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में की गई शिकायत के बाद इस घोटाले का खुलासा हुआ।

शिकायतकर्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर जतिन चौधरी के अनुसार, वे वर्ष 2013 से सरनजीत कौर और उनके बेटे बलवीर सिंह से बीमा पॉलिसियां ले रहे थे और एजेंट मां-बेटे पर भरोसा करते हुए उन्होंने अपने और परिवार के नाम पर कुल 13 पॉलिसियां ली थीं।

फर्जी साबित हुई रसीदें

पालिसियों की वार्षिक किस्तें नियमित रूप से नकद या ऑनलाइन बलवीर सिंह के खाते में जमा की जाती थीं। वर्ष 2022 में पालिसी लोन भी लिया गया, जिसकी राशि 2,81,000 रुपये बलवीर सिंह के खाते में जमा हुई। बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए एनईएफटी ट्रांजैक्शन विवरण और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि 2022 और 2023 के लिए जारी रसीदें पूरी तरह फर्जी थीं।

किसी भी पॉलिसी की रकम जमा नहीं हुई

2024 में इनकम टैक्स रिटर्न के लिए जब रसीदों की जांच पंडरी स्थित LIC शाखा में कराई गई, तो पता चला कि किसी भी पॉलिसी में एक भी वर्ष की राशि जमा नहीं हुई थी। LIC अधिकारियों ने इन सभी रसीदों को कूटरचित बताते हुए शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

झूठे दस्तावेज तैयार कर रुपए ठगे


जांच में सामने आया कि बलवीर सिंह और सरनजीत कौर ने षड्यंत्रपूर्वक झूठे दस्तावेज तैयार कर पॉलिसी प्रीमियम, लोन राशि और अन्य मदों में पैसे ठगे। इसके अलावा, उन्होंने अन्य निवेशकों को डबल मुनाफा का झांसा देकर भी ठगी की। कुल मिलाकर तीन अन्य लोगों को भी शिकार बनाते हुए इनसे 45,53,780 रुपये की ठगी की गई।

पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से बलवीर सिंह और देवेंद्र सेन को गिरफ्तार किया है। मामला लंबे समय से चल रहा था और अब कार्रवाई के बाद आगे की जांच जारी