दंतैल हाथी की मौत से सम्बंधित वन मंडल में मचा हड़कंप,हाई टेंशन की चपेट में आने से मौत होने की संभावना

दंतैल हाथी की मौत से सम्बंधित वन मंडल में मचा हड़कंप,हाई टेंशन की चपेट में आने से मौत होने की संभावना

रायपुर : मिली जानकारी के अनुसार कोरबा वनमण्डल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र में एक दंतैल हाथी की हुई मौत से संबंधित वन मंडल में हड़कंप मच गया है। कटघोरा डीएफओ अरविंद पीएम ने आशंका जताते हुए कहा हैं की 11 केवी हाई टेंशन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई होंगी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया जाएगा। ष् बताया जा रहा है कि हाथी का दल कुदमुरा रेंज के लबेद क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसमे से एक हाथी की सूंड़ हाईटेंशन वायर के चपेट में आ गयी होंगी। जिसकी वहज से उसकी मौत हुई है। बहरहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र में शनिवार की सुबह वन विभाग को हाथी की मौत के मामले की जानकारी मिली। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अभी पता नहीं लग सका हैं। बहरहाल वन विभाग मौके पर मौजूद है एवं आगे की कार्यवाही की जा रही है।