फ्लाइट में विस्फोटक की सूचना देने वाला यात्री गिरफ्तार...मचा था हड़कंप...कराया गया था इमरजेंसी लैंडिंग...पढ़ें पूरी खबर

फ्लाइट में विस्फोटक की सूचना देने वाला यात्री गिरफ्तार...मचा था हड़कंप...कराया गया था इमरजेंसी लैंडिंग...पढ़ें पूरी खबर
फ्लाइट में विस्फोटक की सूचना देने वाला यात्री गिरफ्तार...मचा था हड़कंप...कराया गया था इमरजेंसी लैंडिंग...पढ़ें पूरी खबर

रायपुर : नागपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हुई जांच में माना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नागपुर निवासी जो कि फ्लाइट में ही सवार था।

दरअसल, बता दें कि बुधवार की सुबह नागपुर से कोलकता जा रही इंडिगो प्लाइट की रायपुर के एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट में ही बैठे पैसेंजर अनिमेष मंडल ने क्रू मेंबर को सूचना दी थी कि फ्लाइट में डायनामाइट है और प्लेन क्रैश हो जाएगा। सूचना के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया था तथा फ्लाइट की रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जिसके बाद नागपुर कोलकाता फ्लाइट में बम की जानकारी देने वाले आरोपी यात्री अनिमेष मंडल से पुलिस पूछताछ की गई।

फिलहाल, मामले में माना थाना पुलिस से जानकारी मिली कि आरोपी ने क्रू मेम्बर को प्लेन में डायनामाइट होने की सूचना दी थी। जिसके बाद फ्लाइट को रायपुर में लैंड कराया गया था। चेकिंग पर यात्री सामानों मे कोई विस्फोटक या फिर संदिग्धवस्तु का होना नही पाया गया। यात्री द्वारा विमान मे विस्फोटक सामग्री और फ्लाईट क्रैश हो जाने की गलत सूचना दिया गया। जिस पर आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 351 (4) भारतीय न्याय संहिता एवं नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैर कानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम 1982 की धारा 3(1) (घ) का कारित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अनिमेष मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।