अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस कुल्हेनझरिया में अत्यंत ही धूमधाम से मनाया गया,संत बब्रुवाहन युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव रहे शामिल

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस कुल्हेनझरिया में अत्यंत ही धूमधाम से मनाया गया,संत बब्रुवाहन युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव रहे शामिल

 जशपुर : कुल्हेनझरिया में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस अत्यंत ही धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख संत बब्रुवाहन मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्ष युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने किया। 
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का 72 वाँ स्थापना दिवस्त अत्यंत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस क्रम में कूल्हेनझरिया के दलेशर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुवे इसके उद्देश्य पर जनहित के लिये कार्य करने का बात कहा।श्री जूदेव ने आश्रम के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचा आमजनों का सहयोग हर संभव करने का बात कहा है।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान यहां जिलाध्यक्ष बलराम भगत,वासुदेव जी,रविन्द्र शेखर,विजय सहाय,राजेश सोनी,अरविन्द भगत सहित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।