राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश किया जारी...पढ़ें पूरी खबर

रायपुर :राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। गुरूवार शाम सामान्य
प्रशासन विभाग छग की ओर से जारी आदेश में संचालक पशु चिकित्सा
सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला को आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर
पदस्थ करते हुए विशेष सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजीव कुमार झा संचालक समग्र शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक विमानन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ संचालक पाठ्यपुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर रिमिजियुस एक्का को संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त रप्रभार सौंपा गया है।
सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा संचालक लोक शिक्षण को संचालक राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिसर तथा मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव मंत्रालय को अस्थायी रूप से विषम संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के पद पर पदस्थ किया गया है।
राजेंद्र कुमार कटारा संचालक राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन, मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम को अस्थायी रूप से कलेक्टर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार ऋतुराज रघुवंशी आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को अस्थायी रूप से संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है।