राज्य सरकार ने सरगुजा प्राधिकरण के लिए उपाध्यक्ष पद पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय को किया नियुक्त

राज्य सरकार ने सरगुजा  प्राधिकरण के लिए  उपाध्यक्ष पद पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय को किया नियुक्त

जशपुर/ नारायणपुर : पत्थलगांव की तेज तर्रार विधायक श्रीमती गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस संबंध में सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य  प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

जारी पत्र के अनुसार क्रमांक एफ 4-5/2024/एक-6 राज्य शासन एतद द्वारा श्रीमती गोमती साय,माननीय विधायक,विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करता है।

उक्त आदेश उपरांत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के द्वारा पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।