जिले में अब तक 10 हजार 876 किसानों ने बेचा अपना धान,किसानों को 1 अरब 39 करोड़ 92 लाख से अधिक का किया गया भुगतान ,साथ ही लगातार धान का उठाव जारी

जिले में अब तक 10 हजार 876 किसानों ने बेचा अपना धान,किसानों को 1 अरब 39 करोड़ 92 लाख से अधिक का किया गया भुगतान ,साथ ही लगातार धान का उठाव जारी

 जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही है । 
जिले में अब तक  70109.72 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी 
धान खरीदी के एवज में  10876 किसानों को 1,39,92,76,760 रूपए (एक अरब उन्चालीस  करोड़ बांनबे लाख छिहत्तर  हजार सात सौ साठ रूपए )  का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है,  तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ किया गया है।  डीवो जारी किया  524400.00 क्विंटल धान उठाव 46940.00 क्विंटल किया गया है।

  विपणन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 17 दिसम्बर  तक 10876 किसानों से 70109.72  मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल  74809.96 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी 2 दिवस  की  खरीदी के लिए कुल 2806 किसानो हेतु  19363.56 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया  हैं। जिले में 47 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 524400.00 क्विंटल का डीवो जारी किया जा चूका है जिसमे से 46940.00 क्विंटल का धान भी उठाव किया जा चूका है।