मुंबई इंडियंस का कोहिनूर हीरा ले उड़ी प्रीति जिंटा...4.20 करोड़ में ही कर लिया ट्रॉफी जीतने वाला सौदा...पढ़ें पूरी खबर

मुंबई इंडियंस का कोहिनूर हीरा ले उड़ी प्रीति जिंटा...4.20 करोड़ में ही कर लिया ट्रॉफी जीतने वाला सौदा...पढ़ें पूरी खबर

Sports News : आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का पहला दिन बेहद ही शानदार तरीके से बीता। हर फ्रेंचाइजी ने अपनी रणनीतियों को अमली जामा पहनाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कई टीम इसमें कामयाब नहीं हो पाई।

पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर समेत कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसी तरह उन्होंने मुंबई इंडियंस के एक खास खिलाड़ी को खरीद को भी खरीदकर बाजी मार ली। प्रीति जिंटा ने केवल 4.20 करोड़ में ही कर लिया ट्रॉफी जीतने वाला सौदा…

पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा

पिछले आईपीएल के सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए नेहाल वढेरा ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार की रीटेंशन लिस्ट में मुंबई ने उनका नाम हटाने का फैसला किया और उन्हें मेगा ऑक्शन में उतार दिया। पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट ने उनकी प्रतिभा को समझते हुए 4.20 करोड़ में खरीद लिया। मुंबई चाहती तो उनके लिए आरटीएम का कार्ड भी इस्तेमाल कर सकती थी।

मुंबई ने नहीं किया आरटीएम का इस्तेमाल

मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 खिलाड़ियों को रीटेन किया था और इस ऑक्शन में उनके पास एक आरटीएम कार्ड मौजूद था। लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनके लिए इस कार्ड को इस्तेमाल करना सही नहीं समझा। नेहाल वढेरा ने इस मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा था। इसके अलावा मुंबई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी इस आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।

पंजाब किंग्स के पर्स में थे सबसे ज्यादा पैसे

पंजाब किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन से पहले दो खिलाड़ियों को रीटेन करने का फैसला किया था। पंजाब किंग्स की तरफ से बल्लेबाज शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रीटेन किया गया था। इस मेगा ऑक्शन में उनेक पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे 110.50 करोड़, तो वहीं इसी के साथ उनके पास 4 आरटीएम कार्ड भी थे। पंजाब किंग्स ने अब तक इन खिलाड़ियों को खरीदा है…

श्रेयस अय्यर - 26.75 करोड़

अर्शदीप सिंह - 18 करोड़

युजवेंद्र चहल - 18 करोड़

ग्लेन मैक्सवेल - 4.20 करोड़

मार्कस स्टोइनिस - 11 करोड़