मुख्यमंत्री गृह ग्राम बगिया में दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

मुख्यमंत्री गृह ग्राम बगिया में दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

जशपुर : एकात्म माननवाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर गृहग्राम बगिया में उनके तैलचित्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 
इस दौरान सीएम साय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्त थे,उनके ओजस्वी विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।