जिले के 18843 किसानो का अब तक धान की हुई खरीदी,281 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान  धान का उठाव निरन्तर जारी 

जिले के 18843 किसानो का अब तक धान की हुई खरीदी,281 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान  धान का उठाव निरन्तर जारी 

 जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी ,जिले  में अब तक  133283.08 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी,धान खरीदी के एवज में  18843 किसानों को  2,81,24,18,840 रूपए (दो सौ इक्यासी करोड़ चौबीस  लाख अठारह  हजार आठ सौ चालीस )  का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है,  तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ डीवो जारी 1297950.00 क्विंटल धान उठाव 413259.20 क्विंटल 
          जिले में 14 नवम्बर से अब तक  133283.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  अब तक जिले के 18843 किसानों ने अपना धान बेचा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 28 दिसम्बर  तक 18843 किसानों से 133283.08  मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 142038.36  मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी सप्ताह  की  खरीदी के लिए कुल 5289 किसानो हेतु  43222.24 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया  हैं। जिले में 75 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 1297950.00  क्विंटल का डीवो जारी किया जा चूका है जिसमे से 413259.20 क्विंटल का धान भी उठाया जा चूका है। धान उठाव की गति प्रगतिशील है|