संगम सेवा गणेश पूजा के पंडाल में विराजे गणपति बप्पा की आरती करने पहुंची श्रीमती कौशल्या साय,किया जिलेवासियों के सुख समृद्धि और शांति का कामना

संगम सेवा गणेश पूजा के पंडाल में विराजे गणपति बप्पा की आरती करने पहुंची श्रीमती कौशल्या साय,किया जिलेवासियों के सुख समृद्धि और शांति का कामना


जशपुर : संगम चौक में विराजे गणपति बप्पा के विशेष आरती का आयोजन संगम सेवा समिति के द्वारा रविवार की शाम किया गया,इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय यहां पहुंच विधि विधान से पूजा अर्चना और आरती करते हुवे जिलेवासियों के सुख समृद्धि का कामना किया।श्रीमती साय ने गणपति बप्पा मोरिया का जयकारा भी लगाया।


ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संगम सेवा समिति के द्वारा दरबारी टोली स्थित संगम चौक में दुर्गा मंडप पर गणपति बप्पा को विराजित किया है,बताया जा रहा लगभग 37 वर्षों से यहां गणपति बप्पा निरंतर विराजित किया जाता है।


रविवार की शाम यहां संध्या आरती का विशेष आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय पहुंची,श्रीमती साय ने यहां संध्या आरती और पूजा अर्चना किया,साथ ही प्रदेश और जिलावासियों के सुख समृद्धि और शांति का कामना करते हुवे प्रसन्नता जाहिर किया की लगातार 37 वर्षों से यहां भक्तों के द्वारा भक्तिभाव से गणपति बप्पा को विराजित प्रतिवर्ष किया जा रहा है। 


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,समिती के संरक्षक श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव,श्रीमती जया सिंह जूदेव,नरेश नंदे,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,विजय आदित्य सिंह जूदेव,सतेंद्र सिंह,श्रीमती शारदा प्रधान,संतोष सिंह एवम समिति के सभी सदस्य एवम भारी संख्या में जशपुरवासी सम्मिलित हुये