Jashpur News : 6 महीने से 3 वर्ष तक के बच्चों की उचित देखभाल समुचित पोषण आहार...केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया लइका घर संचालन केंद्र योजना...जशपुर में भी योजना का मिलने लगा है लाभ...पढ़ें पूरी खबर

जशपुर नगर : 06 माह से 3 वर्ष तक बच्चों के उचित देखभाल और उसके समुचित पोषण आहार के लिये केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया लइका घर संचालन केंद्र योजना का लाभ जशपुर जिला में भी मिलना शुरू हो गया है। यहां अजीम प्रेम जी फाउंडेशन व एकजुट संस्था को शासन ने संचालन की जिम्मेदारी दी है।जिसके द्वारा जशपुर जनपद क्षेत्र में कुल 78 जगहों पर संचालन का कार्य किया जाना है।
वहीं, उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संस्था की नीता सिंह ने बताया कि शासन के गायडलाइन के अनुसार इस वक्त लइका घर संचालन का कार्य यहां शुरू कर दिया गया है।वर्तमान में कुल 78 जगहों पर इसका संचालन किया जाना है जिसमें वर्तमान में 40 जगहों पर संचालन कार्य प्रारंभ हो चुका,शेष 38 जगहों पर संचालन हेतु प्रक्रिया तेज कर दी गई है।उक्त कार्य हेतु ग्रामीणों से चर्चा कर पहले उनसे बैठक किया जाता है और लइका घर संचालन केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जाता है।
दरअसल, प्रत्येक लइका घर संचालन केंद्र में दो कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा रही है जिसे उचित मानदेय शासन के गाइड लाइन के अनुसार दिया जायेगा। यहां ग्रामीणों से चर्चा उपरान्त 06 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को लइका घर संचालन केंद्र में भेजने का सलाह देते हुए यहां बच्चों का समुचित देखभाल और उन्हें देने वाले समुचित पोषण आहार के विषय में बताया भी जा रहा है। ऐसे कामकाजी महिलाएं जो मजदूरी अथवा दैनिक कार्यों के कारण बच्चों के उचित देखभाल में समय नहीं निकाल पाते है उनके बच्चों के देखभाल और खानपान के लिए यह योजना रामबाण साबित होगा।यहां बच्चों को रोजाना समय पर नाश्ता भोजन पानी सहित समुचित पोषण आहार उपलब्ध कराया जायेगा।बच्चों के देखरेख के लिये प्रत्येक केंद्र में दो कार्यकर्ता नियुक्त है इनके द्वारा बच्चों का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
फिलहाल, लइका घर संचालन केंद्र संचालन के लिए शासन से हुवे अनुबंध में अंकित अभी नियमों और शर्तों का पालन किया जायेगा।उक्त कार्य में आईसीडीएस,समाज कल्याण विभाग,जिला प्रशासन सहित संस्था के द्वारा सतत मॉनिटरिंग किया जायेगा। इस योजना का लाभ हर बच्चे को मिले इसके लिए समय समय पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान भी चला उन्हें लाभ लेने प्रेरित भी किया जायेगा।