अगर मोटापे से हैं परेशान तो ट्राई करें इसबगोल की भूसी...जल्द दिखेगा असर...जाने पूरी जानकारी...पढ़ें पूरी खबर

Lifestyle Desk : तेजी से बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आज मोटापा बहुत ही कॉमन कंसर्न बन चुका है। आज हर दूसरा इंसान अपने बढ़ते वजन को ले कर चिंता में है। मोटापे की सबसे बड़ी परेशानी है कि ये कभी भी अकेला नहीं आता।
ज्ञात हो, अगर आपके शरीर को मोटापे ने अपना शिकार बना लिया है तो जान लें कि कुछ ही दिनों में बिन बुलाए मेहमान की तरह कई और बीमारियां आपके शरीर में दस्तक देने वाली हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन कई बार सही गाइडेंस और समय के अभाव के चलते, ये टस से मस होने का नाम ही नहीं लेता। आज हम आपको एक बड़ी कमाल ही होम रेमेडी बताने वाले हैं, जो वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती हैं। जी हां, इसके लिए बस आपको ईसबगोल की भूसी का सेवन करना है। तो चलिए आज इसी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानते हैं।
क्या है इसबगोल की भूसी?
जानकारी के मुताबिक, इसबगोल की भूसी को साइलियम हस्क के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की भूसी है जो प्लांटैगो ओवाटा के पौधों के बीजों को पीसकर तैयार की जाती है। बाजार में ये पाउडर या कैप्सूल के रूप में आसानी से मिल जाती है। ये एक प्रकार का फाइबर है जो पानी में आसानी डिसोल्व हो जाता है। ये पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे कब्ज, एसिडिटी अपच आदि को दूर करने में मदद करता है। आज हम जानेंगे कि इसका इस्तेमाल वेट लॉस करने के लिए कैसे किया जा सकता है।
पाचन तंत्र को सुधार, वेट लॉस में करती है मदद
वहीं, इसबगोल की भूसी पाचन सम्बन्धी परेशानियों को सही करने का एक बड़ा ही पॉपुलर घरेलू नुस्खा है। रात के समय नियमित तौर पर पानी में इसबगोल की भूसी मिलाकर पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी ईसबगोल की भूसी काफी हेल्पफुल साबित हो सकती है। ईसबगोल की भूसी का रेगुलर सेवन करने से बॉडी फैट में भी कमी देखी जा सकती है।
वजन कम करने के लिए है बेस्ट ऑप्शन
दरअसल, इसबगोल की भूसी अपने आप में एक फाइबर है और फाइबर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर रिच फूड खाने से पाचन तंत्र तो ठीक रहता ही है साथ ही ये पेट को लंबे समय तक भरा हुए रखता है, जिससे भूख भी कम लगती है। ईसबगोल की भूसी में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है और ये फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने में काफी हेल्पफुल होती है।
जान लें सेवन का सही तरीका
फिलहाल, आप अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना चाहते हैं तो इसबगोल की भूसी को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए वयस्क दिन में एक से दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन का सबसे अच्छा समय खाना खाने के बाद का होता है। आप इसे पानी या जूस में मिलाकर पी सकते हैं। हालांकि इसे लेने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। अगर आप इसबगोल की भूसी का सेवन कर रहे हैं, तो पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते रहें। साथ ही अगर आप किसी रेगुलर मेडिसिन पर हैं या कोई गर्भवती महिला है, तो इसका सेवन करने से पहले किसी चिकित्सक के सलाह जरूर लें।