राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर में स्वागत, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर में स्वागत, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन करते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को नई पहचान मिलेगी। साथ ही, इससे विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।