विष्णु के सुशासन में गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शंखनाद', ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार,फरार वाहन मालिक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विष्णु के सुशासन में गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शंखनाद', ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार,फरार वाहन मालिक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जनवरी 2026 से अब तक 852 गौवंश मुक्त, 71 मामलों में 66 आरोपी गिरफ्तार, 26 वाहन जब्त

जशपुर 11 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई के संकल्प के अनुरूप जशपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शंखनाद' लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन के मालिक मो. इम्तियाज (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में गौ तस्करी में शामिल अपराधियों, वाहन मालिकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जारी रहेगी।

ऑपरेशन शंखनाद बना गौ तस्करों के लिए बड़ा अभियान

जशपुर पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन शंखनाद के तहत जनवरी 2026 से अब तक 852 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इस अवधि में 71 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त 26 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई प्रदेश में गौ तस्करी के विरुद्ध चल रहे सबसे प्रभावी अभियानों में गिनी जा रही है।

लोदाम थाना क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को थाना लोदाम पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भलमंडा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक JH-01-FP-3193) में गौवंशों की अवैध तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए। हालांकि वाहन से 9 गौवंशों को सकुशल मुक्त करा लिया गया।

जांच के दौरान वाहन स्वामी मो. इम्तियाज की पहचान हुई, जो घटना के बाद से लगातार फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। 10 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जुलाई के पहले 10 दिनों में लगातार चार बड़ी कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच गौ तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए चार अलग-अलग मामलों में 57 गौवंशों को मुक्त कराया तथा 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

इन कार्रवाइयों में—

1 जुलाई को थाना बागबहार क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी।

3 जुलाई को चौकी दोकड़ा क्षेत्र में 10 गौवंश मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार तथा मास्टरमाइंड की पहचान।

4 जुलाई को चौकी मनोरा के डहुकोना जंगल से 26 गौवंश मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार।

8 जुलाई को ग्राम डडगांव से 21 गौवंश मुक्त, जबकि आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश—कोई नहीं बचेगा

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्करी में शामिल प्रत्येक आरोपी, वाहन मालिक और गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है।

जुलाई के पहले 10 दिनों में 57 गौवंश मुक्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का संदेश—गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।