डीईओ ने किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल कुनकुरी का औचक निरीक्षण,व्यवस्था दुरुस्त रखने दिया आवश्यक निर्देश

डीईओ ने किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल कुनकुरी  का औचक निरीक्षण,व्यवस्था दुरुस्त रखने दिया आवश्यक निर्देश

नारायणपुर/जशपुर : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल कुनकुरी में औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर ने शैक्षणिक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने का आवश्यक निर्देश दिया है।
ज्ञात हो कि सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर औचक निरीक्षण के दौरान कुनकुरी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय पहुंचे,यहां उन्होंने स्कूल के सभी शैक्षणिक और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया,उन्होंने विद्यालय के सभी आवश्यक पंजी का भी निरीक्षण कर  कर्मचारियों से भी चर्चा कर विद्यालय संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। डीईओ ने शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए फिजिक्स केमिस्ट्री और बायो लैब में जाकर प्रैक्टिकल के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। डीईओ ने प्राचार्य और शिक्षक से निशुल्क पुस्तक प्रदाय किये जाने संबंधी सम्पूर्ण जानकारी लिया।

             *शिक्षकों को लगाई फटकार*

विद्यालय में छात्रों के बीच लगातार आपसी सामंजस्य की कमी और घटित हुवे मारपीट की घटना पर असंतोष जताते हुवे शिक्षकों का बच्चों पर नियंत्रण नहीं होने की बात उजागर होने से डीईओ ने शिक्षकों को जमकर फटकार लगाया और सख्त निर्देश दिया कि  बच्चों पर नियंत्रण रखें,यदि दुबारा ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो इसके जिम्मेदार शिक्षक ही होंगे और ऐसी घटनाओं पर शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही से वह पीछे नहीं हटेंगे।शिक्षकों को फटकार लगाते हुवे आगे उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिक्षक समय विद्यालय में पहुंचे और छुट्टी उपरांत ही विद्यालय से घर जायें।वहीं व्यायाम शिक्षक को भी जमकर फटकार लगाते हुवे डीईओ ने निर्देश दिया कि खेल के समय बच्चों के साथ वह अनिवार्य मैदान में दिखे,बच्चों को खेल के समय अकेला छोड़ देने से शिक्षक का नियंत्रण नहीं दिख रहा।