Chhattisgarh News : महतारियों का टूटा दिल.! मुख्यमंत्री को सुनाने के लिए बनाए थे सुआ गीत...कार्यक्रम स्थगित होने पर हुए निराश...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/बलौदाबाजार : सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो न केवल उनके धार्मिक और सामाजिक जीवन को समृद्ध करता है, बल्कि उनके सांस्कृतिक गर्व और पहचान को भी बनाए रखता है।
सुवा नृत्य छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति का एक प्रमुख लोकनृत्य है।
कार्यक्रम निरस्त हो जाने से हुई निराश
दरअसल, बलौदा बाजार जिले के ग्राम परसाडीह निवासी गांव की महिलाएं छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर सुआ गीत के माध्यम से शानदार गीत बनाया है। वे इस गीत को बलौदा बाजार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुनाने के लिए तैयार कर लाई थी। लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो जाने से उन्हें निराशा हुई।
सीएम साय को सुनाना चाहते थे अपना गीत
फिलहाल, उन्होंने बताया कि इस सुवा गीत के माध्यम से हम महिलाएं विष्णु देव साय को धन्यवाद देने आए थे। यह हमारा स्वरचित गीत है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी महतारी वंदन योजना का जो पैसा एक हजार रु हर महीने हम महिलाओं को दे रहे हैं। उसके लिए हम सब महिलाओं की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आप हमेशा महिलाओं के लिए ऐसे ही कार्य करते रहें, और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।