भाजपा विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा सद्स्यता अभियान में शत प्रतिशत योगदान देने में झोंकी अपनी ताकत,जशपुर मण्डल में सैकड़ों की संख्या में दिलाया गया भाजपा की सदस्यता

भाजपा विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा सद्स्यता अभियान में शत प्रतिशत योगदान देने में झोंकी अपनी ताकत,जशपुर मण्डल में सैकड़ों की संख्या में दिलाया गया भाजपा की सदस्यता

जशपुर / नारायणपुर :- भाजपा की सदस्यता अभियान में तेजी लाने जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत  शहर मंडल जशपुर में ताकत झोंक रही है।यहां सदस्यता अभियान में गति देते हुए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाया गया।
ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान इस वक्त पूरे देश में चलाया जा रहा है।इस क्रम में जशपुर जिला में भी भाजपा सदस्यता अभियान पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।जशपुर विधायक इस अभियान की सफलता को लेकर अपना शत प्रतिशत योगदान देने जुटी हुई है। जशपुर विधायक के द्वारा भाजपा शहर मंडल सदस्यता अभियान चलाया गया,जिसमें विधायक के साथ जशपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।जिनके द्वारा डोर टू डोर सम्पर्क कर भाजपा की रीति नीति बना नया सदस्य बनाया गया।इस दौरान शहर में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,भाजपा मीडिया प्रभारी सर्वर फैजान खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।