जशपुर में भाजपा ने घोषित की मण्डल अध्यक्षो का नाम20 में से 17 मण्डलों में हुई नियुक्ति,बगीचा,और कांसाबेल में जल्द ही होगा अध्यक्षों के नामो की घोषणा

जशपुर में भाजपा ने घोषित की मण्डल अध्यक्षो का नाम20 में से 17 मण्डलों में हुई नियुक्ति,बगीचा,और कांसाबेल में जल्द ही होगा अध्यक्षों के नामो की घोषणा

जशपुर : जशपुर जिला में भाजपा ने संगठन पर्व 2024 अंतर्गत मंडल के संगठनात्मक चुनाव पश्चात 17 मंडलों में अध्यक्षों के नामों का घोषणा कर दिया है। वहीं बगीचा,पत्थलगांव और कांसाबेल में जल्द ही नये मंडल अध्यक्ष का का चयन कर घोषणा भी कर दिया जायेगा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे जशपुर जिला में भाजपा संगठन चुनाव सह प्रभारी ओमप्रकाश सिंहा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर जशपुर जिला संगठन पर्व में जिला चुनाव अधिकारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंहा और जिला चुनाव पर्यवेक्षक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,सह प्रभारी ओम प्रकाश सिंहा और भरत सिंह के नेतृत्व में मंडल का संगठनात्मक चुनाव कराया गया।इस दौरान सर्व सहमति से जशपुर जिला में 17 मंडल में अध्यक्ष के नाम तय किए गए है।वहीं बगीचा,पत्थलगांव और कांसाबेल में जल्द ही नये मंडल अध्यक्ष का चयन कर घोषणा कर दिया जायेगा। इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंहा और जिला चुनाव पर्यवेक्षक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव,संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री मुकेश शर्मा,ओमप्रकाश सिंहा मौजूद रहे।

इन्हें बनाया गया मंडल अध्यक्ष
जशपुर शहर अरविंद भगत,जशपुर ग्रामीण नेहरु सिंह,मनोरा पंकज जायसवाल,सोनक्यारी प्रभाकर यादव,सन्ना आनंद यादव,पंडरापाठ देवलाल भगत, कुनकुरी शहर राजकुमार गुप्ता,कुनकुरी ग्रामीण उमेश यादव,तपकरा दिलीप साहू,पण्डरीपानी फरसाबहार मुक्तेश्वर साय,दुलदुला श्रीमती सरोजनी सिंह,पत्थलगांव ग्रामीण हेमन्त बंजारा,लुड़ेग तमता विशाल अग्रवाल,कोतबा जगेश्वर यादव,बागबहार श्रीमती मीना चौहान,दोकड़ा रवि यादव,
महादेवडाड प्रतीक प्रकाश सिंह