विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन और मिली बड़ी पराजय के बाद, नाना पटोले ने  महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया स्तीफा

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन और मिली बड़ी पराजय के बाद, नाना पटोले ने  महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया स्तीफा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 16 सीटें ही मिल पाई है। इन खराब नतीजों के चलते पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह और बढ़ सकती है। राहुल गांधी, खरगे समेत कई नेताओं ने इन नतीजों की विस्तृत समीक्षा करने की बात कही है।

नाना पटोले खुद भी इस चुनाव में बमुश्किल 208 वोटों से ही जीत हासिल कर पाए। उनके अलावा दो अन्य वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट को भी हार का सामना करना पड़ा है। वह भंडारा जिले की सकोली विधानसभा सीट से उतरे थे, जहां अंत तक टाइट फाइट रही। फिर भी नाना पटोले किसी तरह जीत गए। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में महज 16 सीटें ही मिल पाईं। कभी कांग्रेस महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, लेकिन बीते कई दशकों से उसकी स्थिति गिर ही रही है। फिर भी इस बार सिर्फ 16 सीटों पर ही सिमट जाना चौंकाने वाला है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम हार पर मंथन करेंगे। इस बीच पटोले ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी में अंतर्कलह भी जारी है। यहां तक कि चुनाव में हारे पृथ्वीराज चव्हाण ने तो शनिवार को ही कह दिया था कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को लड़की बहिन योजना, आरएसएस के साथ और नेताओं की मेहनत का फायदा मिला है। वहीं अपनी लीडरशिप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि हमारा नेतृत्व ही कमजोर रहा।