अतिरिक्त तहसीलदार ऋतु राज ने नारायणपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण,किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अतिरिक्त तहसीलदार ऋतु राज ने नारायणपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण,किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नारायणपुर : जिला कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केंद्रों में विशेष नजर रखी जा रही है और सघन निरीक्षण सभी केंद्रों में किया जा रहा है। इसी के तहत आज कुनकुरी अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती ऋतु राज ने सोमवार को धान खरीदी केन्द्र नारायणपुर समिति का औचक निरीक्षण किया। जहां पर किसानों से भी बात कर कहा कि कोई समस्या हो तो अवगत कराएं। किसानों से धान तौलने के बारे में कितनी तुलाई हो रही इसकी जानकारी ली गईं यहां धान बेचने आए किसानों के दस्तावेजों की भी जांच की और केन्द्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए नियमों का पालन करने को कहा। यहां मंडी प्रांगण में घूम घूमकर पूरा अवलोकन किया। उन्होंने धान की गुणवत्ता को ध्यान में रखने निर्देश देते हुए खरीदे गए धानों का अवलोकन किया।
 अतिरिक्त तहसीलदार ने मंडी में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर की बारिकी से जांच की। इसके साथ ही ढेरी में लगाए हुए धान को पॉस मशीन के जरिये आर्द्रता को मापा गया


      मंडी प्रभारी से किसानों के टोकन रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान नायब तासिलदार ऋतु राज ने  केंद्र के कर्मचारियों से कहा कि केंद्र में अनावश्यक भीड़ जमा न हो,समय पर किसानों को टोकन दिया जाए। इस दौरान केंद्र में आए किसानों के दस्तावेजों का  जांच किया गया। साथ ही खरीदे गए धान की क्वालिटी की भी उन्होंने जांच की और कहा कि धान की नमी आदि मानकों की जांच करके ही धान खरीदें। धान की क्वालिटी को लेकर उन्होंने प्रभारी से कहा कि पुराने धानों को मिलाकर भी बेचने का प्रयास किया जा सकता है जिस पर सावधानी बरतने के दिये निर्देश ,उन्होंने किसानों को भी समझाइश देते हुए कहा कि किसान अपना ही धान बेचें और किसी व्यापारी या कोचिये के झांसे में न आएं।