अयोध्या में रामलला का दर्शन करने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से 47 दर्शनार्थी निकले अयोध्या,मुख्यमंत्री रामलला दर्शन योजना का मिल रहा लाभ,सभी दर्शनार्थियों को मिल रही निशुल्क सुविधा

जशपुर / नारायणपुर : मुख्यमंत्री रामलला दर्शन योजना का लाभ अब खुद मुख्यमंत्री के विधानसभा के लोगों को मिलना शुरू हो गया है,इस योजना का लाभ उठाने 47 यात्री आज अयोध्या के लिए रवाना हुवे हैं।सभी यात्री जय श्री राम का जयकारा लगा कुनकुरी से रवाना हुवे।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से 47 दर्शनार्थी आज सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुवे हैं।इसमें से कुनकुरी विकासखंड क्षेत्र से 37 और दुलदुला विकासखंड क्षेत्र से 10 यात्री शामिल है। कुनकुरी से निकले दर्शनार्थियों का दल आज दोपहर 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगा जहां दोपहर 12 बजे अंबिकापुर से ही ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। दर्शनार्थियों का दल पहले काशी बनारस पहुंचेंगे जहां इनके रुकने व आवागमन की संपूर्ण निशुल्क व्यवस्था मुख्यमंत्री रामलला दर्शन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के द्वारा कराई गई है।यहां सभी दर्शनार्थियों को गंगा स्नान,काशी विश्वनाथ दर्शन और गंगा आरती उपरांत रात्रि विश्राम व भोजन कराया जायेगा।तत्पश्चात अगले दिन सुबह 5 बजे अयोध्या हेतु दर्शनार्थियों को ले जाया जायेगा। अयोध्या में सरयू नदी स्नान,रामलला का दर्शन,संध्या आरती के साथ अन्य धार्मिक स्थलों में भ्रमण होगा। इसी दिन देर रात्रि 12 बजे ट्रेन के माध्यम से सभी दर्शनार्थी वापसी की ओर बढ़ेंगे।बताया जा रहा यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु सभी जगह आवागमन हेतु ऑटो और अन्य वाहनों की निशुल्क व्यवस्था की गई है,वहीं यात्रियों के लिए जगह जगह समय अनुसार भोजन व नाश्ते का भी निशुल्क प्रबंध विभाग द्वारा किया गया है।समाज कल्याण विभाग अंतर्गत बस से अंबिकापुर और वहां से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या भेजे गए दर्शनार्थियों के साथ संबंधित पंचायत के सचिव या करारोपण अधिकारी साथ में हैं।